नीरज कुमार ने नवादा में भरी हुंकार : एनडीए की एकतरफा बढ़त तय नवादा, बिहार।जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार ने मंगलवार को नवादा पहुंचकर एनडीए की ओर से नवादा विधानसभा की प्रत्याशी विभा देवी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार नवादा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की एकतरफा बैटिंग चल रही है। जनता विकास और स्थिर शासन के पक्ष में एकजुट हो चुकी है। नीरज कुमार ने नवादा स्थित जदयू के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल