केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नागपुर दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार 18 जनवरी को उनकी इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव कंपनी यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कंपनी परिसर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने इस संबंध में विशेष आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जनवरी 2026 की रात 00.01 बजे से लेकर 18 जनवरी 2026 की रात 12 बजे तक शिवा सावंगा स्थित इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव कंपनी का पूरा इलाका