Nora Fatehi Accident: मुंबई की सड़कों से शनिवार को एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि आम लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। यह हादसा तब हुआ, जब वह अंतरराष्ट्रीय संगीत कलाकार डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने जा रही थीं। राहत की बात यह रही कि नोरा को कोई बड़ी चोट नहीं आई. मुंबई पुलिस के अनुसार, यह एक्सीडेंट एक नशे में धुत ड्राइवर की वजह से हुआ, जिसने नोरा फतेही की कार को जोरदार टक्कर मार दी।