North Bengal Rain & Snowfall Alert: पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अलीपुर मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी सौरिश बंद्योपाध्याय ने आज और कल उत्तर बंगाल के चार जिलों में बारिश की संभावना जताई है। दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तर बंगाल में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। उत्तर बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञ सौरिश बंद्योपाध्याय के अनुसार, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में इधर-उधर एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के कारण उत्तर बंगाल