पश्चिम बंगाल के न्याजट कांड में एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। मुख्य आरोपी आलिम मोल्ला को पुलिस ने मिनाखा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस मामले में हुई है जिसमें सन्देशखाली के विवादित नेता शाहजहान शेख के मामले के प्रमुख गवाह भोलानाथ घोष को ट्रक से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आलिम मोल्ला की लोकेशन ट्रैक की और उसे पकड़ लिया। भोलानाथ घोष द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में नंबर एक पर आलिम मोल्ला का नाम दर्ज था। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस