लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सरकार के बीच तनातनी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। राहुल गांधी ने मंगलवार को स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्हें सदन में बोलने से जानबूझकर रोका जा रहा है। उनका कहना है कि यह लोकतांत्रिक परंपरा और संसदीय मर्यादा का खुला उल्लंघन है। यह मामला तब सामने आया जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने चीन से जुड़े मुद्दे पर बोलना चाहा, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। संसदीय इतिहास में पहली बार नेता