ओवैसी ने आबादी और पाकिस्तान पर दिया विवादित बयान तेलंगाना में नगर निगम चुनाव के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सुर्खियां बटोरी हैं। निजामाबाद में हुई एक चुनावी रैली में हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने मुस्लिम आबादी, रोजगार, पाकिस्तान और चीन जैसे कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उनके इस बयान ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को गर्म कर दिया है। शुक्रवार रात निजामाबाद में आयोजित रैली में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा में दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने