गायिका पलक मुच्छल ने रचा इतिहास: गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम Palak Muchhal Guinness World Record: भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय पार्श्वगायिका पलक मुच्छल ने अपने परोपकारी कार्यों से विश्व स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है, क्योंकि उन्होंने अब तक 3,800 से अधिक हृदय शल्यचिकित्साओं का पूरा खर्च वहन किया है। यह उपलब्धि उन्हें न केवल संगीत जगत में, बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी विशिष्ट बनाती है। बचपन से शुरू हुआ सेवा का सफर पलक मुच्छल ने समाज सेवा की राह बहुत कम उम्र में ही पकड़ ली