Pariksha pe Charcha 2026: जब भी देश में बोर्ड परीक्षाओं का समय आता है, लाखों छात्र एक जैसे सवालों और चिंताओं से घिर जाते हैं। नंबर कैसे आएंगे, भविष्य कैसा होगा, उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगे या नहीं—इन सवालों के बीच तनाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे ही समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के माध्यम से देशभर के छात्रों और उनके माता-पिता से संवाद कर रहे हैं। यह कार्यक्रम केवल एक भाषण नहीं, बल्कि छात्रों के मन की बात सुनने और उन्हें भरोसा देने का मंच बन