संसद में किताबों के हवाले से गरमाई सियासत संसद का बजट सत्र एक बार फिर विवादों में घिर गया है। बुधवार को लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने भाषण के दौरान कई किताबें सदन में दिखाईं और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखे हमले किए। इस घटना ने विपक्ष को भड़का दिया और सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी ने किताब से कुछ कोट करना चाहा तो