संजय बांगड़ ने चुनी पहले वनडे के लिए टीम इंडिया भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपनी पसंदीदा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 घोषित कर दी है। पर्थ में 19 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले से पहले संजय बांगड़ की यह पसंद सभी फैंस के लिए चौंकाने वाली रही। सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि उन्होंने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखा। बांगड़ ने अपने चयन में ऑलराउंडर्स की भूमिका और तेज गेंदबाजी के आक्रमण पर विशेष जोर दिया है।