PM Modi in Assam: असम की सियासत इन दिनों चुनावी रंग में रंगी हुई है, लेकिन इस बीच असम के चाय बागानों से आई पीएम नरेंद्र मोदी की कुछ तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इन तस्वीरों में पीएम मोदी चाय के बगान में, हाथों में टोकरी और चेहरे पर मुस्कान लिए चाय की पत्तियां तोड़ते नजर आ रहे हैं. चुनावी हलचल के बीच उनका यह अलग अंदाज काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह तस्वीरें डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की है, जहां पीएम मोदी ने न सिर्फ चाय की पत्तियां तोड़ीं, बल्कि वहां काम करने वाली