PM Modi New Office: देश की सत्ता का सबसे अहम केंद्र—प्रधानमंत्री कार्यालय—अब अपने ऐतिहासिक पते से विदा लेने की तैयारी में है। साउथ ब्लॉक, जहां से दशकों तक भारत की नीतियों, फैसलों और भविष्य की दिशा तय हुई, अब जल्द ही एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय जल्द ही सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि साउथ ब्लॉक से प्रधानमंत्री कार्यालय का संचालन जवाहरलाल नेहरू के दौर से होता रहा है। आज़ाद भारत के इतिहास में यह इमारत सत्ता की निरंतरता और स्थायित्व का प्रतीक रही