चुनावी माहौल में एसएसटी की सघन जांच बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र राज्य भर में सुरक्षा बलों और एसएसटी टीमों द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिम चम्पारण जिले के मंगलपुर बाँध (बरियारपुर चेकपोस्ट) पर एसएसटी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गोपालगंज की ओर से आ रही काले रंग की KIA Seltos कार (UP60BF7153) से अवैध बियर बरामद की गई। कार में छिपाई गई बियर बरामद जांच के दौरान मजिस्ट्रेट विकास कुमार की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई। कार की डिक्की में रखे ट्रॉली बैग