चाईबासा में सड़क हादसे में रुंगटा स्टील के असिस्टेंट सुपरवाइजर की मौत चाईबासा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आयता गांव के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रुंगटा स्टील कंपनी के असिस्टेंट सुपरवाइजर प्रदीप कुमार पूर्ति (35 वर्ष) की मौत हो गई। कैसे हुआ हादसा सूत्रों के अनुसार, प्रदीप शनिवार रात लगभग 10:45 बजे ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद, विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई और घटनास्थल पर ही