सरकार की नाकामी और गैरकानूनी चंगाई सभा झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उसके संरक्षण में धर्मांतरण का खेल लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट भवन मुख्यालय और पुलिस मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर दूर चांद गांव में गैरकानूनी चंगाई सभा लंबे समय से आयोजित की जा रही है। इन सभाओं में चमत्कार का दावा किया जाता है और अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है, इसी आड़ में धर्मांतरण किया जाता है। प्रतुल ने कहा कि हरदाग पंचायत के अंतर्गत ग्राम सभा ने इस पर लिखित