नागपुर में नशा तस्करों पर कड़ा कदम MCOCA on drug traffickers Nagpur: नागपुर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अब और कड़ी कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की है कि तस्करों पर मकोका (MCOCA) लगाया जाएगा और राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यह जवाब विधायक प्रवीण दटके के तारांकित प्रश्न के बाद आया। प्रवीण दटके ने मांग की थी कि नागपुर में चल रहे “ऑपरेशन थंडर” अभियान को और व्यापक किया जाए। प्रवीण दटके ने सदन में तीन अहम सवाल उठाए – क्या पकड़े गए तस्करों पर मकोका के तहत आरोप पत्र दाखिल किया