Ajay Bidwe PRGI Appointment: नागपुर से पत्रकारिता जगत में एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत पंजीकृत देश की पहली संस्था पीआरजीआई रजिस्टर्ड स्टेकहोल्डर्स शील्ड (प्रेस) एसोसिएशन ने अपने महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दैनिक सिंहवाणी वृत्त के संस्थापक-संपादक अजय बिवड़े को चुना है। यह नियुक्ति न केवल अजय बिवड़े के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि महाराष्ट्र की पत्रकारिता के लिए भी गर्व की बात है। पीआरजीआई प्रेस एसोसिएशन भारत में पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाली एक प्रमुख संस्था है। यह संस्था पत्रकारिता की नैतिकता,