Purvi Roy Pradhan Join BJP: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासत गरमा गई है। हल्दिबारी नगरपालिका की तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्षद पूर्वी रॉय प्रधान ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मतदान से महज एक सप्ताह पहले पार्टी बदलने के बाद राजनीति में नई हलचल पैदा हो गयी है. पूर्वी रॉय ने क्यों छोड़ा TMC दरअसल, मेखलीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर परेश चंद्र अधिकारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा होते ही पार्टी के भीतर असंतोष की आवाजें उठने लगी थीं। शिक्षक भर्ती घोटाले में