Physics Wallah Income Tax Notice: मशहूर एडटेक कंपनी Physics Wallah (PW) एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उसका बिजनेस ग्रोथ या संभावित आईपीओ नहीं, बल्कि इनकम टैक्स विभाग का नोटिस है। कंपनी को 263.34 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है, जिससे शिक्षा और स्टार्टअप जगत में हलचल मच गई है। क्या है पूरा मामला ? दरअसल, यह पूरा मामला कंपनी को मिले निवेश से जुड़ा हुआ है। साल 2023-24 के असेसमेंट के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने निवेशकों से मिले फंड को ‘टैक्सेबल इनकम’ यानी कर योग्य आय मान लिया है। इसमें SEBI-रजिस्टर्ड