Raghav Chadda: आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पंजाब सरकार की ओर से दी जा रही Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटाए जाने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पार्टी और राघव चड्ढा के बीच दूरी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली सरकार की ओर से मिलेगी सुरक्षा हालांकि, राहत की बात यह है कि राघव चड्ढा को पूरी तरह असुरक्षित नहीं छोड़ा गया