हसनाबाद Hasnabad Fire Incident: शियालदा-हसनाबाद शाखा के हसनाबाद रेल कॉलोनी में एक भीषण आग ने दस परिवारों को बेघर कर दिया। रात के समय लगी इस आग ने चंद मिनटों में ही दस घरों को पूरी तरह से राख कर दिया। इस हादसे में किसी के जान की हानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 12:15 बजे हसनाबाद स्टेशन से सटी कॉलोनी में एक घर में अचानक आग लग गई। शुरुआत में एक ही घर में लगी आग धीरे-धीरे आसपास के घरों में भी फैल गई।