नागपुर में फिल्म महोत्सव का शुभारंभ Nagpur Film Festival inauguration Randeep Hooda: नागपुर। “अपने गांव, वहां की कहानियां, इतिहास और संस्कृति को फिल्मों के माध्यम से दुनिया के सामने प्रस्तुत करें” – यह आह्वान प्रसिद्ध अभिनेता श्री रणदीप हुड्डा ने नवोदित फिल्म निर्माताओं से किया। शनिवार, 28 मार्च 2026 को नागपुर के गुरुनानक भवन में नागपुर फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हुआ। यह आयोजन राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी विकास विभाग और नागपुर चलचित्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रणदीप हुड्डा ने अपने अभिनय अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्मों