गोपालगंज में भाजपा की चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री का भाषण गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बरहीमा गांव में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक भव्य चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा का आयोजन भाजपा के एनडीए समर्थित उम्मीदवार मिथलेश तिवारी के समर्थन में किया गया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने राजद और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “राजद का अर्थ है – रंगदारी, जंगलराज और डकैती”। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए किए गए कार्यों की ओर