30 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला Femina Miss India 2026: गोवा की प्रतिभाशाली प्रतियोगी साध्वी सतीश सैल ने फेमिना मिस इंडिया 2026 का खिताब जीतकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह भव्य आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किया गया, जहां देशभर से आई 30 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई राउंड्स, प्रतिभा प्रदर्शन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की कसौटी पर परख के बाद अंततः साध्वी सतीश सैल को विजेता घोषित किया गया। सुंदरता के साथ बुद्धिमत्ता की परख Femina Miss India 2026: इस जीत के साथ उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर