केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। सरकार ने लोकसभा में बताया है कि देश में इस समय कुल 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी काम कर रहे हैं और लगभग 69 लाख पेंशनभोगी हैं। इन सभी को 8वें वेतन आयोग से फायदा मिलेगा। यह जानकारी वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को संसद में दी। पिछले कुछ समय से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें आ रही थीं कि यह नया वेतन आयोग कब से लागू