अमेरिका में ‘समोसा कॉकस’ की गूंज, भारतीय मूल के नेताओं ने रचा इतिहास नई दिल्ली:अमेरिका में भारतीय मूल के दो मुस्लिम नेताओं ने इस वर्ष इतिहास रच दिया है। गुजरात मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद मूल की गजाला हाशमी वर्जीनिया की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी गई हैं। दोनों नेताओं की यह जीत न केवल भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि अमेरिकी राजनीति में उनकी बढ़ती भूमिका का भी प्रमाण है। सबसे कम उम्र के बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर 34 वर्षीय जोहरान ममदानी अब तक