Sapna Choudhary: लखनऊ की अदालत में मशहूर डांसर सपना चौधरी खुद अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए पेश हुईं। स्टेज पर अपने दमदार अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली सपना इस बार कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में है। कोर्ट परिसर में उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 28 अप्रैल को अगली सुनवाई लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम दुबे के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने सपना चौधरी के खिलाफ पहले से जारी जमानती वारंट को निरस्त कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने इस दौरान उन पर