Chandigarh New Mayor: चंडीगढ़ नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के सौरव जोशी को चंडीगढ़ का नया मेयर चुना गया है। गुरुवार को नगर निगम हाउस में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान कराया गया। इस बार चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए बैलेट पेपर के बजाय हाथ उठाकर मतदान कराने का फैसला लिया गया। यह फैसला पिछले साल हुए विवादों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। मतदान की पूरी प्रक्रिया की निगरानी पीठासीन अधिकारी रमनीक सिंह बेदी ने की। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए