Airport Check-in Software Problem: गुरुवार की सुबह कई यात्रियों के लिए तनाव भरी रही। जब लोग अपनी तय उड़ान पकड़ने के लिए समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें चेक-इन काउंटर पर लंबी कतारों और तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सॉफ्टवेयर में आई खराबी के कारण देश के कई बड़े हवाई अड्डों पर चेक-इन सिस्टम करीब 40 मिनट से ज्यादा समय तक बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक यह समस्या सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट से शुरू हुई और 7 बजकर 28 मिनट तक जारी रही। इस दौरान दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के एयरपोर्ट पर इंडिगो, एयर इंडिया