संदेशखाली इलाके में एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। शाहजहां शेख कांड के मुख्य गवाह भोला घोष की हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद अब फोरेंसिक जांच शुरू हो गई है। बोयारमारी इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और ट्रक को रखा गया है, जहां फोरेंसिक विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम ने नमूने जुटाने का काम शुरू कर दिया है। यह मामला केवल एक साधारण सड़क दुर्घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई सवाल खड़े हो गए हैं। भोला घोष वही व्यक्ति हैं जिन्होंने संदेशखाली में हुई कथित यौन शोषण और जमीन हड़पने के