Maha Shivratri 2026: सनातन धर्म की परंपरा में कुछ पर्व ऐसे हैं जो केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जीवन को देखने का नजरिया बदल देते हैं। महाशिवरात्रि ऐसा ही एक पर्व है। यह केवल एक तिथि नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक मानी जाती है। भगवान शिव, जिन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है, उनकी आराधना के लिए यह रात सबसे पावन मानी जाती है। महाशिवरात्रि के दिन देशभर के शिव मंदिरों में अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। सुबह से लेकर रात तक शिवभक्तों की लंबी कतारें, हर-हर महादेव के जयकारे और