Shree Ram Yantra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने भव्य राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और विशेष रूप से श्री राम यंत्र की स्थापना की। उनके इस दौरे को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने किये रामलला के दर्शन राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से