Rashtra Bharat Logo

मालदा में आवास योजना को लेकर विवाद, फर्जी फॉर्म और कटमनी के आरोप में पंचायत सदस्य फरार

मालदा में आवास योजना को लेकर विवाद, फर्जी फॉर्म और कटमनी के आरोप में पंचायत सदस्य फरार
Malda Harishchandrapur Housing Scheme: मालदा के हरिशचंद्रपुर में आवास योजना के फर्जी फॉर्म बांटने और 5 हजार रुपये लेने का आरोप। वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत सदस्य फरार।

मालदा के हरिशचंद्रपुर में आवास योजना के फर्जी फॉर्म बांटने और 5 हजार रुपये लेने का आरोप। वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत सदस्य फरार।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

आवास योजना के फर्जी फॉर्म को लेकर क्या है पूरा मामला

मालदा के हरिशचंद्रपुर एक नंबर ब्लॉक के महेंदरपुर में कांग्रेस के पंचायत सदस्य रंजन स्वर्णकार के खिलाफ एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी फॉर्म बांटकर और आवास योजना का घर दिलाने का झांसा देकर घर-घर जाकर पांच-पांच हजार रुपये की कटमनी वसूली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पैसे न देने पर उनका नाम योजना की सूची से काट देने की धमकी भी दी गई थी। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हरिशचंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कांग्रेस नेता फरार चल रहा है।

ग्रामीणों से पांच-पांच हजार रुपये की मांग और धमकी

महेंदरपुर इलाके के स्थानीय लोगों का आरोप है कि रंजन स्वर्णकार आवास योजना के पैसे दिलवाने के नाम पर उनके घर आया और उन्हें एक फॉर्म दिया। इसके साथ ही उसने पांच हजार रुपये की कटमनी की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो आवास योजना का पैसा बैंक खाते में नहीं पहुंचेगा। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उस इलाके के कई घरों से इस पंचायत सदस्य ने पांच-पांच हजार रुपये लिए हैं और जो फॉर्म उसने बांटे हैं वे पूरी तरह से फर्जी हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल और पुलिस में शिकायत

फॉर्म बांटने और कटमनी मांगने का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद गुस्से में आए लोगों ने तुरंत हरिशचंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी कांग्रेस पंचायत सदस्य फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया

बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस का जन्म कांग्रेस के गर्भ से ही हुआ है और भ्रष्टाचार इनकी फितरत है लेकिन बदलाव के इस दौर में पश्चिम बंगाल में यह सब नहीं चलेगा। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से इस मामले में अपनी सफाई दी जा रही है। इस भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद से ही पूरे हरिशचंद्रपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों दलों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।