Rashtra Bharat Logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्री राम यंत्र की स्थापना, जानिए क्या है इसका महत्त्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्री राम यंत्र की स्थापना, जानिए क्या है इसका महत्त्व
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्री राम यंत्र की स्थापना, जानिए क्या है इसका महत्त्व (Pic Credit- X @myogiadityanath)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन कर श्री राम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 150 किलो सोने की परत वाले इस यंत्र को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Shree Ram Yantra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने भव्य राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और विशेष रूप से श्री राम यंत्र की स्थापना की। उनके इस दौरे को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति ने किये रामलला के दर्शन

राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से आरती में भाग लिया। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। इस खास अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में श्री राम यंत्र की स्थापना भी की, जिसे बेहद शुभ और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।

श्री राम यंत्र का महत्त्व

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के अनुसार, यह श्री राम यंत्र वैदिक गणित के आधार पर तैयार किया गया है और इसे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। लगभग 150 किलो सोने की परत चढ़ी इस चौकोर धातु की प्लेट पर वैदिक और बीज मंत्र अंकित हैं। यह यंत्र कांची कामकोटि पीठ के श्री राम यंत्र से प्रेरित है और इसे स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

सुरक्षा के किये गए कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के अनुसार, पूरे शहर और मंदिर परिसर में 7 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।