दुधिया का अस्थायी पुल बहने से संपर्क टूटा Siliguri Mirik road connectivity disrupted Balason river bridge: उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ और मैदानी इलाकों के बीच यातायात व्यवस्था एक बार फिर ठप कर दी है। शुक्रवार सुबह बालासन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से दुधिया स्थित अस्थायी ह्यूम पाइप पुल तेज बहाव में बह गया। इस घटना के बाद दुधिया रूट पर शिलिगुड़ी और मिरिक के बीच हर तरह की वाहन आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, साल 2025 में दुधिया का मुख्य पुल टूटने के बाद आम लोगों