नागपुर में महालक्ष्मी सरस 2026 प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन Mahalakshmi Saras 2026 Nagpur exhibition women self-help groups: नागपुर। रेशीमबाग मैदान में आयोजित महालक्ष्मी सरस 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन बुधवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। मुंबई के बाद नागपुर में आयोजित यह प्रदर्शनी महिला बचत समूहों के लिए एक बड़े राज्यस्तरीय मंच के रूप में स्थापित हो चुकी है। उद्घाटन समारोह में विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का दौरा करें और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रोत्साहन दें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी महिलाओं को