महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पुसद तहसील स्थित वसंतनगर में एक बार फिर साइबर ठगों ने अपना जाल बिछाया है। इस बार ठगों ने सोलर पैनल लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.92 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने वसंतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी की पूरी कहानी पीड़ित व्यक्ति को कुछ समय पहले सोशल मीडिया या फोन के जरिए ठगों ने संपर्क किया था। ठगों ने खुद को किसी जानी-मानी सोलर पैनल कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए सस्ते दामों पर सोलर पैनल लगाने का