स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के निर्माण बाजार इलाके में एक निजी ऋण संस्था के कर्मचारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े आग्नेयास्त्र लेकर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना उस समय घटी जब ऋण वसूली कर्मचारी अपना काम पूरा करके पैसे लेकर वापस लौट रहा था। हमले में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को बसीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिश ने घटना के बाद तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। घटना का पूरा विवरण सूत्रों के अनुसार, तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर निर्माण बाजार इलाके