कोलकाता की भवानीपुर पुलिस ने एक संगठित तेल टैंकर चोरी गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। यह मामला अगस्त 2025 में शुरू हुआ था जब हल्दिया से नेपाल के बीरातनगर जा रहा एक तेल से भरा टैंकर रास्ते में ही गायब हो गया था। चार महीने की लगातार मेहनत और जांच के बाद पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 21 लाख रुपये की रकम भी बरामद की है। मामले की शुरुआत भवानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित शक्ति लॉजिस्टिक्स कंपनी के अधिकृत व्यक्ति ने 5 अगस्त 2025 को एक शिकायत दर्ज कराई थी।