प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार लगातार तकनीक के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब देश एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। फरवरी 2026 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन होगा। यह पहली बार है जब वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की श्रृंखला किसी विकासशील देश में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन भारत की बढ़ती तकनीकी ताकत और वैश्विक मंच पर इसकी बढ़ती साख का प्रमाण है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में इस बारे में जानकारी