Imran Khan Toshakhana Case: पाकिस्तान की राजनीति एक बार फिर बड़े भूचाल की चपेट में है। भ्रष्टाचार से जुड़े तोशाखाना-2 मामले में जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को स्पेशल कोर्ट ने 17-17 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले ने न केवल इमरान खान के राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि पाकिस्तान की न्यायिक और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह फैसला शनिवार को सुनाया गया। कोर्ट ने दोनों को भ्रष्टाचार