UGC Rules 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी द्वारा लागू किए गए Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026 अब देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था का सबसे बड़ा विवाद बनते जा रहे हैं। जो मुद्दा पहले विश्वविद्यालयों और कॉलेज परिसरों तक सीमित था, वह अब दिल्ली की सड़कों, प्रशासनिक गलियारों और राजनीतिक मंचों तक पहुंच चुका है। 27 जनवरी को ऊंची जाति के छात्रों ने दिल्ली स्थित यूजीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन की घोषणा की है। छात्रों का कहना है कि ये नियम भले ही समानता के नाम पर लाए गए हों, लेकिन व्यवहार में वे भ्रम, असंतुलन