महनार विधानसभा में राजनीतिक हलचल महनार (पटना)। महनार विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इस कड़ी में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब निर्दलीय प्रत्याशी शीतल गुप्ता ने अपना नामांकन वापस लेते हुए जदयू उम्मीदवार उमेश सिंह कुशवाहा का समर्थन करने की घोषणा की। शीतल गुप्ता पूर्व वार्ड पार्षद सहदेव साह की पत्नी हैं और महनार क्षेत्र में उनके सामाजिक व राजनीतिक संबंध मजबूत माने जाते हैं। शीतल गुप्ता ने जताया समर्थन शीतल गुप्ता ने कहा कि महनार का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बावजूद उमेश सिंह