नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्हें यह सम्मान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और तानाशाही से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए दिया गया। समिति ने माचाडो को “लोकतंत्र की लौ जलाने वाली साहसी महिला” बताया। नोबेल समिति ने बयान में कहा, “2025 का नोबेल शांति पुरस्कार शांति और लोकतंत्र की एक प्रतिबद्ध समर्थक को दिया जाता है, जिसने अंधकार भरे दौर में भी नागरिक अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए संघर्ष किया।” लोकतंत्र समर्थक आंदोलन की प्रतीक