उपमुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से बदली दिव्यांग कार्यकर्ता की जिंदगी जन्म से ही शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद जीवन में आगे बढ़ने का हौसला रखने वाली वनांचल गांव धामिनडीह की आदिवासी युवती सुनीता धुर्वे के लिए एक नई सुबह आई है। पिछले नौ वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में गांव की सेवा कर रही सुनीता को उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा के स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने स्कूटी प्रदान कर उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई है। यह घटना केवल एक सरकारी सहायता की कहानी नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे एक संवेदनशील प्रशासन आम जनता