भारत में गूगल का ऐतिहासिक निवेश नई दिल्ली। डिजिटल युग में भारत की तकनीकी प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गूगल ने अगले पांच वर्षों में भारत में 15 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। यह जानकारी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के दौरान साझा की। इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में गूगल का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब और विशाल डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। सुंदर पिचाई ने इस परियोजना को “ऐतिहासिक” करार देते हुए कहा कि यह हब गीगावाट स्तर की कंप्यूटिंग