नागपुर पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारी का दौर Nagpur Police Commissioner Vishwas Nangare Patil: नागपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के तहत नागपुर पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंगल का तबादला कर उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्त किया है। सरकारी आदेश के अनुसार, विश्वास नांगरे पाटिल को नागपुर शहर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। यह नियुक्ति राज्य पुलिस प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह बदलाव वरिष्ठ आईपीएस