नए साल की शुरुआत में ही मोबाइल फोन खरीदने वालों के लिए बुरी खबर आई है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने अपने दो लोकप्रिय बजट 5जी स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने विवो वाई31 और विवो वाई31 प्रो 5जी दोनों मॉडल के दाम में 1000 से 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी उन ग्राहकों के लिए निराशाजनक है जो सस्ते दामों में अच्छा 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे थे। भारतीय बाजार में विवो अपने किफायती दामों और अच्छी सुविधाओं वाले फोन के लिए जानी जाती है। लेकिन इस नई कीमत