राष्ट्रव्यापी मतदाता सूची पुनरीक्षण का व्यापक चरण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) चरण-2 ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। आयोग ने अपने 18 नवंबर के दोपहर 3 बजे जारी दैनिक बुलेटिन में बताया कि कुल 50.97 करोड़ मतदाताओं के लिए तैयार किए गए गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms – EFs) में से 98.54 प्रतिशत प्रपत्र सफलतापूर्वक वितरित कर दिए गए हैं। यह पुनरीक्षण प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई है और 4 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी। यह उपलब्धि न केवल निर्वाचन आयोग की विशाल जनसांख्यिकीय कवायद का संकेत देती